टांडा मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था उजागर, स्ट्रेचर न मिलने पर एम्बुलैंस चालक का फूटा गुस्सा – भारत केसरी टीवी

टांडा मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था उजागर, स्ट्रेचर न मिलने पर एम्बुलैंस चालक का फूटा गुस्सा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में से एक डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा एक बार फिर अव्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। अस्पताल में मरीजाें के लिए स्ट्रेचर उपलब्ध न होने का एक मामला सामने आया है, जिसका खुलासा एक महिला एम्बुलैंस चालक ने वीडियो बनाकर किया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे वीडियो में 108 एम्बुलैंस की चालक अंजू देवी अस्पताल परिसर में खड़ी अपनी एम्बुलैंस के पास से बोलती हुई दिखाई दे रही हैं कि वह एक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची हैं, लेकिन उसे अस्पताल के अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। वीडियो में अंजू ने आरोप लगाया कि यहां मरीज तड़पते रहते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हम मरीज को लेकर खड़े हैं और स्ट्रेचर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि बाद में मरीज काे व्हीलचेयर पर लेकर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस तरह की अव्यवस्था के कारण गंभीर मरीजाें की जान भी जा सकती है। इस वीडियो ने टांडा जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। अगर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल का यह हाल है

Advertisement

#TandaHospital #HealthCrisis #HimachalPradesh #MedicalNegligence

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000