*HPBOSE Exam: 2,300 केंद्रों पर दो लाख अभ्यर्थी देंगे बोर्ड परीक्षाएं, पहली बार ओएमआर शीट का भी होगा इस्तेमाल* – भारत केसरी टीवी

*HPBOSE Exam: 2,300 केंद्रों पर दो लाख अभ्यर्थी देंगे बोर्ड परीक्षाएं, पहली बार ओएमआर शीट का भी होगा इस्तेमाल*

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 2,300 के करीब केंद्र बनाए हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 2,300 के करीब केंद्र बनाए हैं। दो लाख के करीब अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। पहली बार बोर्ड परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए ओएमआर शीट का इस्तेमाल होगा, जबकि स्टैप वाइज मार्किंग के जरिये उत्तर का कुछ हिस्सा लिखने पर भी परीक्षार्थियों को अंक प्राप्त होंगे। नकल के मामले रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा सात प्रकार से नकल रोकने का प्रयास किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को 10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस परीक्षार्थियों की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इस दौरान प्रदेश भर में 99,804 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। वहीं सुबह के सत्र में ही जमा दो कक्षा की इकोनोमिक्स विषय की परीक्षा होगा। 12वीं कक्षा के लिए नियमित और एसओएस में 93,494 अभ्यर्थियों को रोलनंबर बोर्ड की ओर से जारी किए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए ओएमआर शीट का प्रयोग विद्यार्थी करेंगे। इसके अलावा नए पैटर्न के साथ जहां ए, बी और सी सीरिज में बोर्ड के प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों को दिए जाएंगे, वहीं इस बार होने वाली परीक्षाओं में स्टैप वाइज मार्किंग को भी शुरू किया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000