राज्य सरकार कुछ और दफ्तरों को कांगड़ा करेगी स्थानांतरित, वाइल्ड लाइफ विंग भी धर्मशाला शिफ्ट – भारत केसरी टीवी

राज्य सरकार कुछ और दफ्तरों को कांगड़ा करेगी स्थानांतरित, वाइल्ड लाइफ विंग भी धर्मशाला शिफ्ट

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को एक और तोहफा दिया है। कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग के मुख्य कार्यालय को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने को मंजूरी दी है। धर्मशाला में यह दफ्तर एक पुराने सरकारी भवन में ही चलेगा। आने वाले समय में राज्य सरकार कुछ और सरकारी दफ्तरों को भी कांगड़ा जिले में स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। इससे पहले शांता कुमार सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का दफ्तर शिमला से धर्मशाला शिफ्ट किया था। प्रदेश में सुक्खू सरकार बनने के बाद से कांगड़ा जिले के विकास और यहां आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

 

Advertisement

सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि शिमला के आईजीएमसी को मजबूत करने के साथ राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले के सबसे बड़े अस्पताल डाॅ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कालेज टांडा में एक साथ विभिन्न श्रेणियों के 462 पद भर रही है। इससे जिला कांगड़ा जिला के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं घरद्वार पर उपलब्ध होंगी। टांडा में आधुनिक मशीनें लगाने के साथ यहां पर रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी जल्द ही शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस वर्ष 16 से 25 जनवरी तक कांगड़ा जिले के शीतकालीन प्रवास पर रहे और जिले को करोड़ों रुपये की सौगातें दी हैं। कांगड़ा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस सरकार ने इसे प्रदेश की टूरिज्म कैपिटल का दर्जा दिया है और कई परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूलॉजिकल पार्क स्थापित किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य अप्रैल, 2026 तक पूर्ण अनुमान है। इसके अतिरिक्त पठानकोट-मंडी और मटौर-शिमला फोरलेन राजमार्ग का निर्माण है। राज्य सरकार कांगड़ा एक विस्तार के साथ कई हेलिपोर्ट का भी निर्माण कर रही है, जिसम लोग आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। इसके अतिरिक्त भी जिले ी अनेक परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रदेश का सबसे बड़ा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट 300 करोड़ रुपये की लागत से ढगवार में स्थापित किया जा रहा है, जिससे किसान लाभान्वित होंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000