बाल रक्षा भारत ने जिला प्रशासन को हस्तांतरण किया ड्रोन विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए सक्षम है ड्रोन:उपायुक्त मुकेश रेपसवाल – भारत केसरी टीवी

बाल रक्षा भारत ने जिला प्रशासन को हस्तांतरण किया ड्रोन विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए सक्षम है ड्रोन:उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ब्रह्मू राम सरेना चम्बा,02 जुलाई 24

Advertisement

जिला के चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति और सीमित पहुंच के कारण जिला की आपदाओं के प्रति उच्च संवेदनशीलता को देखते हुए बाल रक्षा भारत ने आज 20 किलोग्राम तक वजन वाली आवश्यक सामग्रियों को ले जाने सक्षम ड्रोन को उपायुक्त कार्यालय के कक्ष में उपायुक्त व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षता में जिला प्रशासन को हस्तांतरण किया।

Advertisement

इस कार्य के लिए उपायुक्त व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्बा ने बाल रक्षा भारत और जी एंटरटेनमिंटन और एंटरप्राइजिंग लिमिटेड का आभार जताया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बाल रक्षा भारत जिसे सेव द चिल्ड्रन भी कहा जाता है ने आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक ड्रोन प्रदान किया है। यह ड्रोन निगरानी और परिवहन क्षमता रखता है जो बाढ़ भूस्खलन से कटे हुए क्षेत्रों में 20 किलोग्राम तक अवश्य आपूर्ति पहुंचने में सक्षम है।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने कहा कि अपनी उन्नत सुविधाओं के साथ यह ड्रोन विभिन्न आपदाओं से निपटने,खोज और बचाव मिशन, क्षति मूल्यांकन और बुनियादी ढांचे की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ज़िला के लिए प्रभावशाली साबित होगा।

उन्होंने कहा कि आपात स्थितियों के दौरान दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक आपूर्ति पहुंचने की चुनौती के समाधान करने को लेकर एसडीएमए के द्वारा इसे खरीदा गया है और जिला चम्बा की विकेट भौगोलिक स्थिति को देखकर इसे जिला चंबा में स्थापित किया गया जिसकी आज आधिकारिक तौर पर जिला चंबा में सफल लांचिंग की गई।

उपायुक्त चम्बा ने जिला के ऐतिहासिक चौगान में बाल रक्षा भारत के द्वारा प्रदान किए गए ड्रोन की विधिवत लांचिंग की। इस दौरान ड्रोन को चौगन से सुल्तानपुर हेलीपैड तक आवश्यक सामग्री के साथ उड़ाया गया और वापिस चौगान तक लाया गया।

इससे पूर्व उपायुक्त ने बल रक्षा भारत और जी एंटरटेनमिंटन और एंटरप्राइजिंग लिमिटेड के विभिन्न पदाधिकारी को शाल व टोपी पहनकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मैहला, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैंहरा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, कमांडेंट होम गार्ड विनोद धीमान, जिला राज्य अधिकारी जगदीश चंद, सहायक मैनेजर बाल रक्षा भारत नवीन शुक्ला,प्रतिनिधि गिव-डू एंड ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड स्वाति शाही, व भूपेंद्र कश्यप सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000