कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम में शामिल होंगे हिमाचल का इतिहास, बोलियां और पारंपरिक व्यंजन: रोहित ठाकुर – भारत केसरी टीवी

कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम में शामिल होंगे हिमाचल का इतिहास, बोलियां और पारंपरिक व्यंजन: रोहित ठाकुर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम में शामिल होंगे हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और पारंपरिक व्यंजन: रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कक्षा 6 से 8 की पाठ्यपुस्तकों के संशोधन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के भूगोल, समाज, इतिहास, लोक संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राजनीतिक व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि संशोधित पाठ्यपुस्तकों में प्रागैतिहासिक काल से लेकर हिमाचल प्रदेश के गठन तक की यात्रा को रोचक और तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश की बोलियां, पारंपरिक व्यंजन, स्वतंत्रता सेनानी, कारगिल के वीर, सैनिकों का योगदान, समकालीन चुनौतियां, अर्थव्यवस्था, राजनीतिक व्यवस्था तथा हिमाचल की समृद्ध विरासत और पहचान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषय भी शामिल किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पाठ्य सामग्री और तथ्यात्मक जानकारी को एक माह के भीतर अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि संशोधित पाठ्यपुस्तकों का शीघ्र प्रकाशन किया जा सके। ये पुस्तकें शैक्षणिक सत्र 2027-28 से प्रदेश के स्कूलों में लागू की जाएंगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने से उनमें विश्लेषणात्मक सोच विकसित होगी, प्रदेश के इतिहास और संस्कृति की बेहतर समझ बनेगी तथा आगे सीखने की जिज्ञासा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह संशोधित पाठ्यक्रम भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम की समीक्षा और सुधार के लिए उनके अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति नियमित बैठकें कर रही है ताकि संशोधित पाठ्यपुस्तकों को समयबद्ध तरीके से तैयार कर लागू किया जा सके। समिति में शिक्षा सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) तथा सहायक प्राध्यापक सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000