राज्यपाल ने HAS प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया सुशासन का मंत्र, ईमानदारी और जनसेवा को बताया सर्वोच्च दायित्व – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने HAS प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया सुशासन का मंत्र, ईमानदारी और जनसेवा को बताया सर्वोच्च दायित्व

[ मदन शर्मा]

Advertisement

शिमला,

Advertisement

बैच-2025 के 27 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। ये सभी अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (HIPA), शिमला में छह सप्ताह के फाउंडेशन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा के सर्वोच्च मानकों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी केवल सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होता है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य सिविल सेवा में चयन पर बधाई देते हुए इसे समाज की संवेदनशील और समर्पित सेवा का अवसर बताया।

 

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में दूर-दराज के क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही भूस्खलन, बादल फटने और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकारियों को हमेशा तैयार रहना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवाएं हर अधिकारी का मूल सिद्धांत होना चाहिए। अधिकारियों को लोगों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनकर उनका समाधान करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए।

 

राज्यपाल ने ईमानदारी, निष्पक्षता और संविधान के अनुरूप निर्णय लेने पर जोर देते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने ई-गवर्नेंस, डिजिटल तकनीक और आधुनिक प्रशासनिक प्रणालियों को अपनाकर सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहितैषी बनाने की आवश्यकता भी बताई।

 

उन्होंने ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

इससे पहले HIPA की निदेशक रूपाली ठाकुर ने छह सप्ताह के फाउंडेशन कोर्स की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी राज्यपाल के साथ अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा किए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज और सहायक कोर्स निदेशक संदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000