राज्यपाल ने राजभवन में आंध्र प्रदेश और मिजोरम का स्थापना दिवस मनाया – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने राजभवन में आंध्र प्रदेश और मिजोरम का स्थापना दिवस मनाया

शिमला मदन शर्मा   20 फरवरी, 2024

Advertisement

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज राजभवन में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्यों के स्थापना दिवस पर आयोजित अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में रहने वाले इन राज्यों के नागरिकों को हिमाचली टोपी, शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनसे संबंधित राज्यों की संस्कृति, विरासत, रीति-रिवाजों और उच्च परंपराओं पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने और बंधुत्व एवं भाईचारे की भावना पैदा करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर राज्य की अपनी विविध संस्कृति है और यही विविधता भारत की ताकत है. विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, परंपराओं और प्रथाओं के संपर्क से राज्यों के बीच समझ और जुड़ाव और बढ़ेगा।

इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्यों के विरासत शहरों, स्मारकों और संस्कृति पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। दोनों राज्यों के राज्यपालों के संदेश भी प्रसारित किये गये।

इस मौके पर इन राज्यों के नागरिकों ने भी अपने अनुभव साझा किये.

राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000