राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, हिमाचल से उनके विशेष लगाव को किया याद – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, हिमाचल से उनके विशेष लगाव को किया याद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने आज शिमला स्थित लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी को महान नेता, उत्कृष्ट सांसद और सम्मानित राजनेता बताते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके जीवन और नेतृत्व ने देश की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

 

राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी जी अपनी सादगी, प्रभावशाली वक्तृत्व कला, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के कारण सभी राजनीतिक दलों में सम्मानित थे। उन्होंने सदैव राजनीतिक हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखा और देश के विकास, सामाजिक कल्याण तथा राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य किया।

 

उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी का दृढ़ विश्वास था कि भारत की प्रगति लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण पर आधारित होनी चाहिए। मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का उनका विजन आज भी देश की विकास यात्रा में प्रासंगिक है।

 

राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना घर मानते थे। मनाली और प्रीणी से उनका गहरा एवं स्थायी संबंध रहा, जिसे प्रदेश की जनता आज भी स्नेहपूर्वक याद करती है।

 

राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी जी ने अपने सिद्धांतों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। ईमानदारी और निष्ठा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट रही, चाहे इसके लिए उन्हें अपनी सरकार या राजनीतिक पद को जोखिम में ही क्यों न डालना पड़ा हो।

 

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके ईमानदारी, निष्ठा, स्वच्छ राजनीति और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। उनके आदर्श, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000