राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला (GCPS) सलोगड़ा द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को एक रेडीनेस मेला सफलतापूर्वक आयोजीत – भारत केसरी टीवी

राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला (GCPS) सलोगड़ा द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को एक रेडीनेस मेला सफलतापूर्वक आयोजीत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*राजकीय* *केन्द्र प्रारम्भिक* *पाठशाला सलोगड़ा में रेडीनेस* *मेला का सफल* *आयोजन।*

Advertisement

राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला (GCPS) सलोगड़ा द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को एक रेडीनेस मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेंटर हेड टीचर (CHT) एवं समस्त केंद्र विद्यालय स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे हुआ। इस मेले में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी श्री हरी राम चन्देल रहे। उन्होंने विभिन्न गतिविधि स्टॉल का अवलोकन किया, उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मेले में कुल सात आकर्षक गतिविधि स्टॉल लगाए गए, जिनमें पंजीकरण काउंटर, शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, भाषा विकास, प्री-मैथमेटिक्स, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास, चाइल्ड कॉर्नर तथा फीडबैक कॉर्नर शामिल थे। इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास एवं स्कूल रेडीनेस को सुदृढ़ करना था।

विद्यालय भवन के अभाव के कारण राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला, सलोगड़ा वर्तमान में बृजेश्वर आश्रम परिसर में संचालित हो रही है। इसी कारण रेडीनेस मेला भी आश्रम परिसर में ही आयोजित किया गया। सीमित संसाधनों के बावजूद कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन किया गया।

यह कार्यक्रम प्रथम संस्था (Pratham Organization) के सहयोग से आयोजित किया गया। कम्युनिटी इंस्ट्रक्टर मोबिलाइज़र सुश्री नेहा ने कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्य एवं अभिभावक—सुश्री रितु, निशा, दया, रचना, नीलम, सुनीता, मोनिका एवं सुश्री कमलेश—ने विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ विभिन्न गतिविधि कोनों का आनंद लिया तथा सीखने का एक आनंददायक अनुभव प्राप्त किया।

यह मेला सामुदायिक सहभागिता एवं सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से बुनियादी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000