उप मुख्य सचेतक ने एपीजी विश्वविद्यालय में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में की शिरकत – भारत केसरी टीवी

उप मुख्य सचेतक ने एपीजी विश्वविद्यालय में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में की शिरकत

शिमला आरती शर्मा 27 अगस्त 2025

Advertisement

राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत वनों के संरक्षण पर दिया विशेष बल

Advertisement

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पेड़ों और जंगलों का संरक्षण बेहद जरुरी है इसलिए सभी युवा बढ़चढ़ कर पौधरोपण करें और इन पौधों व जंगलों का संरक्षण सुनिश्चित करें।
केवल सिंह पठानिया आज यहां अलख प्रकाश गोयल (एपीजी) शिमला विश्वविद्यालय में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान महाधिवक्ता अनूप रतन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
केवल सिंह पठानिया ने युवाओं को कार्यक्रम की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं से वन संपदा को आने वाली पीढ़ी के लिए संजो कर रखने का भी आवाहन किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध जैव विविधता की रक्षा और संवर्धन में भी महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। वर्ष 2030 तक वनों की संख्या को 30 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत महिला मंडल, युवा मंडल, स्वयं सहायता समूह और संयुक्त वन समितियां 01 से 05 हेक्टेयर जंगल भूमि पर 05 वर्षों तक पौधारोपण और देखभाल करेंगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। प्रदेश में इस वर्ष, 1,000 से 1,500 हेक्टेयर जंगल भूमि में पौधारोपण किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 20 करोड़ रुपये है। सरकार द्वारा पौधों की देखभाल के लिए प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त 1.2 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। यह प्रयास न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं बल्कि हरित और व्यवस्थित जंगल क्षेत्रों के निर्माण से पर्यावरण प्रेमियों को आकर्षित करके सतत पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।
इस दौरान उप मुख्य सचेतक ने अखरोट का तथा महाधिवक्ता ने बाण का पौधा रोपित किया।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ रमेश चौधरी, रजिस्ट्रार आर. एल. शर्मा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र भी उपस्थित रहे।
-०-

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000