रसूखदार रहा है धनंजय का सियासी सफर, 27 साल की उम्र में पहली बार निर्दलीय विधायक; पूरी कहानी

धनंजय सिंह का सियासी सफर रसूखदार रहा है। धनंजय 27 साल की उम्र में पहली बार निर्दलीय विधायक बन गया था। धनंजय सिंह ने तीन शादियां कीं। उसकी पहली पत्नी ने शादी के नौ महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह का सियासी सफर रसूखदार रहा है। धनंजय सिंह 27 साल की उम्र में वर्ष 2002 में रारी विधानसभा सीट पर चुनाव में निर्दलीय विधायक बना था। इसके बाद 2007 में वह जेडीयू के टिकट पर विधायक बना।

Advertisement

वह बसपा में भी शामिल हुआ और 2009 में लोकसभा चुनाव लड़कर जौनपुर का सांसद बना। इसी खाली सीट पर पिता राजदेव सिंह को बसपा के टिकट पर उपचुनाव में जीत मिली थी।

Advertisement

राजनीतिक पतन की शुरुआत
2012 के चुनाव में धनंजय ने अपनी पूर्व पत्नी डॉक्टर जागृति सिंह को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़ा किया लेकिन वह हार गई। फिर 2014 में लोकसभा और 2017 में विधानसभा में भी जौनपुर से हाथ आजमाया लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2017 के चुनाव में पारिवारिक विवाद से नाराज मुलायम सिंह चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो जगह गए थे।

Advertisement

इनमें से एक था जौनपुर का मल्हनी विधानसभा क्षेत्र। यहां मंच से सपा के प्रत्याशी पारसनाथ यादव के पक्ष में प्रचार करते हुए उन्होंने सिर्फ़ इतना कहा कि ”हम पारस के लिए आए हैं, आप लोग इन्हें जिताएं। इसके बाद पूरा खेल पलट गया और जो सीट धनंजय के कब्जे में दिख रही जीत पारस यादव को मिल गई।

Advertisement
आपराधिक और राजनीतिक इतिहास
पहले जौनपुर के टीडी कॉलेज व फिर लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति की। लखनऊ विश्वविद्यालय में ही उसका परिचय वर्तमान अयोध्या के गोसाईगंज विधायक व छात्र नेता अभय सिंह से हुई। यहीं से धनंजय सिंह भी विश्वविद्यालय की ”दबंग” राजनीति में शामिल हो गया।

कुछ ही साल में लखनऊ के हसनगंज थाने में उस पर हत्या और सरकारी टेंडरों में वसूली से जुड़े आधा दर्जन मुक़दमे दर्ज हो गए। 1998 तक 50 हजार के इनामी बन चुके धनंजय सिंह पर हत्या और डकैती समेत 12 मुक़दमे दर्ज हो चुके थे।

1998 का भदोही फेक एनकाउंटर
तारीख 17 अक्तूबर 1998 थी। पुलिस को सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी अपराधी धनंजय सिंह तीन अन्य लोगों के साथ भदोही मिर्ज़ापुर रोड पर बने एक पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाला है। इस पर स्थानीय पुलिस ने दिन के 11.30 बजे पेट्रोल पंप पर छापा मारा और मुठभेड़ में मारे गए चार लोगों में एक को धनंजय सिंह बताकर मृत घोषित कर दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000