यूएई में रोजगार के अवसर, 9 अक्तूबर को हमीरपुर में होगा साक्षात्कार – भारत केसरी टीवी

यूएई में रोजगार के अवसर, 9 अक्तूबर को हमीरपुर में होगा साक्षात्कार

मंडी, 6 अक्तूबर। भारत केसरी टीवी

Advertisement

विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मिस्त्री, कारपेंटर और निर्माण श्रमिक के पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 9 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पॉलिटेकनिक, बडू, हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि इच्छुक आवेदक सुबह 9 बजे अपने मूल प्रमाण पत्रों, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और दस्तावेजों की प्रतिलिपियों सहित निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार से पूर्व उम्मीदवारों को गूगल फॉर्म लिंक http://forms.gle/9ysKjwCB9rzpaq3H7 पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना होगा।

Advertisement

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास रखी गई है और आवेदक के पास वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 1500 दिरहम मासिक वेतन (1200 दिरहम मूल वेतन और 300 दिरहम भोजन भत्ता) प्राप्त होगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 36 हजार रुपये के बराबर है। चयन उपरांत उम्मीदवारों को विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 30 हजार रुपये प्लस जीएसटी का शुल्क जमा करना होगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वैध पासपोर्ट न रखने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा भत्ता या अन्य कोई देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000