“युवा फिट तो देश हिट” की भावना का साकार रूप है नमो युवा रन : जयराम ठाकुर – भारत केसरी टीवी

“युवा फिट तो देश हिट” की भावना का साकार रूप है नमो युवा रन : जयराम ठाकुर

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 21/09/2025

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

• इस नमो रन के कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए इस रन को सफल बनाया
• मोहित चौहान ने शिव कैलाशो के वासी, धौली धारों के राजा के किया युवाओं को मोहित

शिमला, भाजपा एवं युवा मोर्चा ने नमो युवा रन कार्यक्रम का आयोजन रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं लोकप्रिय गायक मोहित चौहान मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ल द्वारा की गई और इस रन में डॉ सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल, बिहारी लाल शर्मा, विधायक रीना कश्यप, विनोद कुमार, बलबीर वर्मा, राजीव सहजल, सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता, तिलक राज शर्मा, कर्ण नंदा, संजीव दृष्टा, चेतन ब्रागटा, केशव चौहान, अरुण फालटा, धीरज गुप्ता, राकेश डोगरा विशेष रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने बताया कि इस नमो रन के कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए इस रन को सफल बनाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘नमो युवा रन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के “युवा फिट तो देश हिट” की भावना का साकार रूप ‘नमो युवा रन’ है। नमो युवा रन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं के उत्साह, देशभक्ति और स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने की पहल है। नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है देशवासी स्वस्थ्य हों, इसीलिए उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट किसी शुरुआत की। आज हम सब नमो युवा रन के माध्यम से एक ऐसी पहल के साक्षी बन रहे हैं, जो केवल दौड़ नहीं है, बल्कि भारत के युवा शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट संदेश है कि “युवा ही भारत का भविष्य हैं।” जब युवा स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित रहेंगे, तभी भारत सशक्त और समृद्ध बनेगा। नमो युवा रन इसी विचार को धरातल पर उतारने का एक अद्भुत माध्यम है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह रन युवाओं को फिटनेस और स्वस्थय रहने के लिए प्रेरित करता है। यह पहल फिट इंडिया मूवमेंट और खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया जैसे अभियानों को और गति देगा। आज की पीढ़ी, जो मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया में उलझी रहती है, उसे यह दौड़ नशे से दूर रहने और खेलों की ओर बढ़ने का संदेश देती है। नमो युवा रन केवल स्वास्थ्य का ही संदेश नहीं देता, बल्कि इसमें राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। जब हजारों युवा एक साथ दौड़ते हैं, तो यह दृश्य बताता है कि हम सब मिलकर एक नया, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। मोदी जी हमेशा कहते हैं—“युवा अगर फिट रहेगा, तो भारत हिट रहेगा।” उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा , हम सब संकल्प लें कि केवल आज नहीं, बल्कि हर दिन अपने जीवन में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को अपनाएंगे। क्योंकि जब युवा जागेगा, तभी भारत आगे बढ़ेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला समेत पूरी टीम को शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम के दौरान गायक मोहित चौहान ने शिव कैलाशो के वासी, धौली धारों के राजा के किया युवाओं को मोहित। मोहित चौहान ने अपनी जीवनी के कुछ अंश नमो रन में आए युवाओं के साथ साझा करें, जिस प्रकार से वह सिरमौर शिमला सोलन और पूरी हिमाचल के साथ जुड़े हैं उसे अनुभव को भी युवाओं के साथ मोहित चौहान ने साझा किया। इस अवसर पर मोहित चौहान ने नशे के खिलाफ एक बड़ी जंग छेड़ने का भी आगाज किया उन्होंने कहा कि नशे को हराना देश के युवाओं के लिए एक संकल्प होना चाहिए जिसे आने वाले समय में हमें पूरा करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000