मोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल – भारत केसरी टीवी

मोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 23/04/2024

Advertisement

कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मुस्लिम लीग के नक्शे कदम पर चल रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि मोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि केरल में मुस्लिम लीग जो कांग्रेस की सहयोगी है और जिसके बारे में राहुल गांधी ने कहा था कि यह शुद्ध पवित्र लोग हैं, उन्होनें केरल की सड़कों पर हिन्दु विरोधी नारे लगाए, हिन्दुओं को मारने की और रामायण को न पढ़ने देने की घोषणा की उस पर कांग्रेस द्वारा कोई टिप्पणी न किया जाना इस बात को साबित करता है कि कांग्रेस मुस्लिम लीग के समर्थन में खड़ी है।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र केवल और केवल एक धर्म विशेष के तुष्टीकरण के साथ भरा पड़ा है। कांग्रेस पार्टी देश को केवल वोट लेने के लिए जाति, धर्म, सम्प्रदाय के आधार पर बांटने की दोबारा से तैयारी कर रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अनेक स्थानो पर सार्वजनिक रूप से कहा कि 97 प्रतिशत हिन्दु राज्य हिमाचल में कांग्रेस ने हिन्दुवादी पार्टी को हराया है। यही मुख्यमंत्री महोदय राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में उस व्यक्ति को दिल्ली से लेकर आए जिन्होनें न्यायालय में भगवान राम के अस्तित्व को चुनौती दी। जिन्होनें कहा कि राम केवल उपन्यास है, जिन्होनें राम सेतु का उपहास किया और इसी के विरोध में हिमाचल प्रदेश के 9 विधायकों ने कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार को पटकनी दी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000