जिला सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो चरस सहित आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

जिला सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

सोलन। मदन शर्मा

Advertisement

जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 20/21 सितम्बर 2025 की रात पुलिस टीम गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि शिमला से सोलन की ओर आ रही एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी में चालक भारी मात्रा में चरस लेकर जा रहा है।

Advertisement

सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर कंडाघाट के समीप नाकाबंदी की गई और संदिग्ध टैक्सी को रोका गया। चैकिंग के दौरान टैक्सी चालक की पहचान देवेंद्र (38) पुत्र श्री अमर चंद, निवासी गांव कंढाआरण, डाकघर शावड, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से लगभग 2 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

Advertisement

इस पर पुलिस थाना कंडाघाट में अभियोग संख्या 98/2025, दिनांक 21-09-2025, धारा 20 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान आरोपी की टैक्सी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Advertisement

आरोपी को गिरफ्तार कर आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी छानबीन की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000