मुख्यमंत्री पद का आभास नहीं, छात्र संगठन की तरह सरकार चला रहे हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री पद का आभास नहीं, छात्र संगठन की तरह सरकार चला रहे हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

सुक्खू को आभास ही नहीं कि वह मुख्यमंत्री हैं, ऐसा लगता जैसे चला रहे हों छात्र संगठन : जयराम

 

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आभास ही नहीं हो रहा कि वह मुख्यमंत्री हैं। ऐसा लगता है कि वह आज भी किसी छात्र संगठन को चला रहे हैं। जयराम रविवार को देहरा में भाजपा के कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। जयराम ने कहा कि इस समय प्रदेश में वित्तीय आपातकालीन लगने की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि 2027 तक प्रदेश पूरी तरह अपने पैरों पर खड़ा होगा। 2032 तक हिमाचल सबसे समृद्ध राज्य होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फार्मूले को प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि वह किस आधार पर यह बात कहते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का वित्त आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाना समझ से परे है। क्योंकि यह सरकार के अधीन नहीं है। यह स्वायत्त संस्था है। हर काम के लिए संवैधानिक प्रक्रिया होती है। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सही तरीके से प्रदेश की बात आगे नहीं रख पाए। वित्त विभाग की ओर से बिजली बोर्ड के निजीकरण की प्रैजैंटेशन के सवाल पर जयराम ने कहा कि उन्हें इस संबंध में पत्र के माध्यम से सूचना दी गई। वह पत्र भी वित्त सचिव ने लिखा था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000