चोरी की वारदात का खुलासा – कुनिहार पुलिस ने महज 2 दिनों में आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी हुआ सामान बरामद – भारत केसरी टीवी

चोरी की वारदात का खुलासा – कुनिहार पुलिस ने महज 2 दिनों में आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी हुआ सामान बरामद

कुनिहार, 29 मई 2025: थाना कुनिहार में दर्ज एफआईआर नंबर 30/2025 दिनांक 26-05-2025, धारा 303(2) के तहत दर्ज एक चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। यह मामला गांव जघाणा निवासी श्री प्रेम चंद की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

Advertisement

प्रेम चंद ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी महादेव स्टील नामक दुकान अर्की रोड कुनिहार में स्थित है। उनके पास बोलेरो कैम्पर गाड़ी है, जिसे उन्होंने 23 मई को दुकान के पास खड़ा किया था। 26 मई की सुबह जब वह दुकान पहुंचे, तो पाया कि गाड़ी के चारों टायर और अंदर रखा जैक चोरी हो चुका है। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग ₹50,000 बताई गई।

Advertisement

कुनिहार पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तत्परता से जांच आरंभ की। CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और 28 मई को आरोपी बबलू उर्फ बलबीर पुत्र स्वर्गीय रामलाल, निवासी गांव बहलम, डाकघर डोली, तहसील रामशहर, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष को रामशहर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुए चारों टायर, जैक और वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Advertisement

कुनिहार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000