मुख्यमंत्री ने नादौन के विद्यार्थियों और HPU के शोधार्थियों से किया संवाद – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने नादौन के विद्यार्थियों और HPU के शोधार्थियों से किया संवाद

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला,  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के विभिन्न विभागों में शोध कर रहे पीएचडी शोधार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर संवाद किया।

Advertisement

इस दौरान विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और नादौन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नादौन के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को गति देने में युवाओं और शोधार्थियों की भूमिका पर भी विचार साझा किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को आधुनिक शिक्षा और कुशल मानव संसाधन का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थान प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सरकार इन संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और आधुनिक आधारभूत ढांचा विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में CBSE संबद्धता व्यवस्था लागू करना, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाना तथा शिक्षकों के रिक्त पदों को भरना जैसे निर्णय हिमाचल को आधुनिक और बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाला अग्रणी राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं के सुझाव और उनकी प्रतिभा नादौन को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने नादौन के विकास के लिए मुख्यमंत्री को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000