मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर मंडी उपमंडल प्रशासन हुआ सक्रिय एस.डी.एम. मंडी रूपिन्द्र कौर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजित – भारत केसरी टीवी

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर मंडी उपमंडल प्रशासन हुआ सक्रिय एस.डी.एम. मंडी रूपिन्द्र कौर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजित

B.R.Sarena मंडी, 23 मई। 25
मानसून के आगमन से पूर्व संभावित आपदाओं से निपटने हेतु मंडी उपमंडल प्रशासन ने तैयारियों को गति दी है। इस संबंध में एस.डी.एम. मंडी रूपिन्द्र कौर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान एस.डी.एम. ने निर्देश दिए कि सभी विभाग मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए पूर्व से ही आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को विशेष रूप से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की सूची तैयार करे और वहां आवश्यक मशीनरी एवं जनशक्ति को तैनात करे । इस दौरान लोक निर्माण विभाग को जेसीबी व अन्य आवश्यक उपकरण पहले से निर्धारित स्थानों पर रखने के लिए भी कहा गया। उन्होंने एनएचएआई को मंडी से पंडोह के मध्य भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में समय पर मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि मानसून के दौरान फोरलेन मार्ग अवरुद्ध न हो।
एस.डी.एम. ने जानकारी दी कि एस्.डी.एम. कार्यालय मंडी में शीघ्र ही एक 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जहाँ नागरिक किसी भी आपातकालीन अथवा मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने व प्रशासन से संपर्क करने में सक्षम होंगे।
उन्होंने बताया की आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। एस.डी.एम. ने कहा कि आमजन को मानसून के दौरान आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आपदाओं के समय जनहानि व वित्तीय क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000