राज्यपाल ने युवाओं से रक्तदान और जनसेवा गतिविधियों में भागीदारी का आह्वान किया – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने युवाओं से रक्तदान और जनसेवा गतिविधियों में भागीदारी का आह्वान किया

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल ने युवाओं से जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया

रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसायटी और रक्तदाताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रॉस मानवता की सेवा, पीड़ितों और जरूरतमंदों की सहायता तथा करुणा और सामाजिक कल्याण की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो किसी का जीवन बचाने और जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा का संचार करने की क्षमता रखता है।

उन्होंने युवाओं से ऐसी मानवीय और जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने मोबाइल डेंटल क्लीनिक वैन का निरीक्षण किया और विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण दंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने कई रक्तदाताओं को उनके योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी को निरंतर सहयोग और वर्षों से नियमित रक्तदान करने के लिए राज कुमार को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर, डॉ. किमी सूद, आईजीएमसी के जनस्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज, रक्तदाता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000