सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप वन भूमि अतिक्रमण पर बनेगी नीति: Jagat Singh Negi – भारत केसरी टीवी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप वन भूमि अतिक्रमण पर बनेगी नीति: Jagat Singh Negi

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

• एक सप्ताह में ड्राफ्ट प्रस्तुत करेगी उप-समिति

Advertisement

राजस्व एवं बागवानी मंत्री Jagat Singh Negi ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित स्पष्ट और संतुलित नीति बनाने पर विचार-विमर्श किया। यह नीति Supreme Court of India के निर्देशों के अनुरूप तैयार की जाएगी।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एक कल्याणकारी राज्य की भावना को बनाए रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पूर्ण पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रस्तावित नीति का उद्देश्य वन भूमि की सुरक्षा और आम जनता के हितों के बीच संतुलन स्थापित करना होगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अतिरिक्त सचिव (राजस्व) अनिल चौहान की अध्यक्षता में एक उप-समिति गठित की जाए, जिसमें वन एवं विधि विभाग के अधिकारी सदस्य होंगे। उप-समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर एक सप्ताह के भीतर नीति का प्रारूप प्रस्तुत करे।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) संजय सूद, अतिरिक्त सचिव (राजस्व) बलवान चंद, अतिरिक्त सचिव (राजस्व) सुनील वर्मा, संयुक्त सचिव (विधि) डॉ. विवेक ज्योति सहित राजस्व, वन एवं विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000