महिलाएं भी चिट्ठा तस्करी में पीछे नहीं, चिट्ठा मामले में तीसरी आरोपी महिला गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

महिलाएं भी चिट्ठा तस्करी में पीछे नहीं, चिट्ठा मामले में तीसरी आरोपी महिला गिरफ्तार

कुनिहार पुलिस ने 140 ग्राम चिट्टे की तस्करी से जुड़े मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही हिमांशु, निवासी अर्की, को कुनिहार से और उसके सप्लायर विशाल ठाकुर, निवासी मोहाली, को जीरकपुर से गिरफ्तार किया जा चुका था।

Advertisement

जांच के दौरान यह सामने आया कि इस अवैध कारोबार में एक महिला भी शामिल थी, जो घटनास्थल पर विशाल ठाकुर के साथ मौजूद थी। हालांकि, रात के समय उसे नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया, लेकिन बाद में उसने अपना फोन बंद कर लिया और फरार हो गई। आरोपी महिला ने विशाल ठाकुर के खाते से 20,000 रुपये भी निकाल लिए और अन्य सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया।

Advertisement

पुलिस की लगातार तलाश के बाद, तकनीकी जांच के आधार पर 07 मार्च 2025 को महिला आरोपी मीनाक्षी (पुत्री कैलाश चंद), निवासी तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 31 वर्ष, को रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी पता चला कि वह पहले भी नशे की तस्करी में शामिल रही है। उसके खिलाफ थाना खरड़, पंजाब में भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है, जिसमें 60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी।

Advertisement

इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार महिला आरोपी को 08 मार्च 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000