, महाकुंभ मेले में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक – भारत केसरी टीवी

, महाकुंभ मेले में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक

प्रयागराज भारत केसरी टीवी

Advertisement

महाकुंभ मेले से एक और बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को भगदड़ की दुखद घटना के बाद, गुरुवार को मेला क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली है। यह हादसा सेक्टर-22 में हुआ, जहां कई पंडाल आग की चपेट में आ गए। राहत की बात यह रही कि इस क्षेत्र में कोई जनसमूह मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

इससे पहले, 19 जनवरी को भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में आगजनी की घटना हुई थी। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर-19 में स्थित गीता प्रेस के कैंप में आग भड़क उठी थी, जिसमें लगभग 180 कॉटेज जलकर राख हो गए। इस घटना में 13 एलपीजी सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे में पांच बाइकें और करीब पांच लाख रुपये की नकदी भी जल गई थी। मेला प्रशासन के अनुसार, आग की चपेट में आकर 40 झोपड़ियां और छह टेंट भी नष्ट हो गए थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000