*मनाली-केलांग सड़क पर हिमस्खलन, प्रदेश में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार* – भारत केसरी टीवी

*मनाली-केलांग सड़क पर हिमस्खलन, प्रदेश में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार*

मनाली भारत केसरी टीवी

Advertisement

मनाली-केलांग सड़क पर मूलिंग पुल के समीप हिमस्खलन हुआ है। वहीं राज्य में आगामी दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 
हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद आज बुधवार को माैसम खुल गया है लेकिन जनजातीय क्षेत्रों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। कई इलाकों में हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। बुधवार सुबह मनाली-केलांग सड़क पर मूलिंग पुल के समीप हिमस्खलन हुआ है। सूचना के बाद बीआरओ की मशीन हिमखंड हटाने में जुट गई। वहीं मनाली से अटल टनल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए वनवे खोल दिया गया है। मनाली से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के लिए सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक वाहनों को छोड़ा जाएगा। जबकि दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक अटल टनल से मनाली के लिए वाहनों की आवाजाही होगी। डीएसपी केलांग राजकुमार ने यह जानकारी दी है।
इस दिन से फिर करवट बदलेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। राज्य में 5 से 8 मार्च तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 9 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10 और 11 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 8 मार्च तक अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000