मनमोहन शर्मा ने जामन दा डोरा गांव में भारी वर्षा के कारण हुए क्षतिग्रस्त हुए मकानों का लिया जायज़ा – भारत केसरी टीवी

मनमोहन शर्मा ने जामन दा डोरा गांव में भारी वर्षा के कारण हुए क्षतिग्रस्त हुए मकानों का लिया जायज़ा

सोलन   सुभाष शर्मा दिनांक 23.09.2025

Advertisement

 

Advertisement

मनमोहन शर्मा ने जामन दा डोरा गांव में भारी वर्षा के कारण हुए क्षतिग्रस्त हुए मकानों का लिया जायज़

Advertisement

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बवासनी के जामन दा डोरा गांव में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों का जायज़ा लिया और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
मनमोहन शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनके लिए भूमि चिन्हित कर मामला आगामी कार्यवाही के लिए प्रेषित करें ताकि पीड़ितों को शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण जामन दा डोरा गांव में लगभग 07 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसमें 40 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर सहायता राशि, तरपाल व राशन किट उपलब्ध करवाई गई थी।
मनमोहन शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को भारी वर्षा के कारण अवरूद्ध हुई सड़कों की स्थाई मुरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मकानों, पशुशालाओं व अन्य नुकसान का शीघ्र आकलन करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, उपमण्डलाधिकारी बद्दी संजीव धीमान, तहसीलदार बद्दी सतिन्द्र जीत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000