जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री सुविधा शुरू, अब लोगों को जमीन से जुड़े मामले को लेकर कार्यालयों में नहीं पड़ेगा भटकना, इंतकाल के लिए बनेंगे नियम – भारत केसरी टीवी

जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री सुविधा शुरू, अब लोगों को जमीन से जुड़े मामले को लेकर कार्यालयों में नहीं पड़ेगा भटकना, इंतकाल के लिए बनेंगे नियम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब लोगों को जमीन से जुड़े मामले को लेकर पटवारियों और राजस्व कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा। लोग घर बैठे ही जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल करवा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। इंतकाल की ऑनलाइन सुविधा के लिए सरकार नियम तैयार कर रही है। प्रदेश सरकार ने माई डीड पोर्टल से पंजीकरण की सुविधा दी है। प्रदेश सरकार की ओर से रजिस्ट्रीकरण का कार्य ऑनलाइन और पेपरलेस किया गया है। इसमें डिजिटल हस्ताक्षर के उपयोग और वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से भी काम को सुनिश्चित किया गया है।

Advertisement

राजस्व अधिकारियों को इस बारे में प्रशिक्षित किया गया है। हिमाचल में अभी तक 500 से ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रियां की जा चुकी हैं। सरकार का मानना है कि कई बार सिग्नल की भी दिक्कत रहती है। इस कारण कई बार ऑनलाइन रजिस्ट्री नहीं हो पाती है। बीते दिनों एक-दो जिलों में इस तरह की दिक्कत पेश आई है। सरकार ने जिलों में सिस्टम को ठीक कर दिया है। जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को सालाना औसत और जमाबंदी के लिए भी पटवार सर्किल जाने की जरूरत नहीं होगी। लोग ऑनलाइन यह दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन व्यवस्था लागू किए जाने से प्रदेश सरकार ने पटवारी और कानूनगो का काम भी सरल किया है। इन पर अतिरिक्त काम का बोझ नहीं पड़ेगा। अगर इंटरनेट सेवाएं बाधित रहती हैं तो ऐसी स्थिति में सरकार सेटेलाइट की मदद लेगी। इस पर भी काम शुरू किया जा रहा है।

Advertisement

लोग घर बैठे जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल करवा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। इंतकाल को ऑनलाइन करने के लिए सरकार नियम तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही जमीन के इंतकाल भी ऑनलाइन होंगे।
– जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब लोगों को जमीन से जुड़े मामले को लेकर पटवारियों और राजस्व कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000