*मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक आयोजित* – भारत केसरी टीवी

*मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक आयोजित*

कुल्लू आरती शर्मा 23 अगस्त :

Advertisement

ज़िला में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण संबंधित प्राप्त सुझावों और आपत्तियों तथा विद्यमान मतदान केंद्रों में आवश्यक संशोधनों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

Advertisement

बैठक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित उच्च शिक्षा तथा प्रारम्भिक शिक्षा और निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

उपायुक्त ने बताया कि जिला के मनाली विधान सभा क्षेत्र से 7 नये मतदान केंद्र निर्माण, एक मतदान केंद्र के भवन को बदलने तथा एक मतदान केंद्र को शिफ्ट करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि कुल्लू विधान सभा क्षेत्र में 1 नये मतदान केंद्र निर्माण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इसी तरह बंजार विधान सभा क्षेत्र से एक नये मतदान केंद्र निर्माण तथा एक मतदान केंद्र के भवन को बदलने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। आनी विधान सभा क्षेत्र से भी एक नये मतदान केंद्र निर्माण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

Advertisement

बैठक में ज़िला से प्राप्त सभी प्रस्तावों मतदान केंद्र निर्माण, मतदान केंद्र के भवन और मतदान केंद्र को शिफ्ट करने पर चर्चा की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000