भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण रोहड़ू में किया गया है । – भारत केसरी टीवी

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण रोहड़ू में किया गया है ।

शिमला बयरो सुभाष शमां 18/11/25

Advertisement

 

 

 

 

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण रोहड़ू में किया गया है । वो छह बार इस प्रदेश के मुखिया रहे और मुख्यमंत्री के रूप में भी उनका एक बड़ा योगदान इस प्रदेश के विकास के लिए इस प्रदेश को आगे ले जाने का रहा, वीरभद्र सिंह एक महान शख्सियत थे, वो जो कहते थे वो करते थे। मुझे याद है मैं भी उनके साथ 6.5 साल विधायक के रूप में काम किया है। उस समय वीरभद्र सिंह ने जो निर्णय लिए वो ऐसे निर्णय थे कि जिसको मैं कह सकता हूं मिल का पत्थर साबित हुए। उन्होंने एक बार विधानसभा में कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की शिक्षा को लेकर बात कि, अगर एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलना पड़ेगा तो उसके लिए भी स्कूल खोलूंगा। उनका इस प्रकार के महान व्यक्तित्व था और मैं समझता हूं प्रदेश के लिए उनका बहुत बड़ा योगदान रहा और सभी प्रदेशवासियों के लिए मैं समझता हूं आज का दिन बड़ा दिन है। मैं समझता हूं कि जिस प्रकार से उनकी कार्यशैली रही आज प्रदेश वासियों के ध्यान में है और आगे भी वर्तमान सरकार को भी उसका अनुसरण करना चाहिए। जो राह वीरभद्र ने दिखाई है वर्तमान सरकार को भी उसके ऊपर अमल करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000