मंडी: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, एक महिला की मौत, नौ यात्री गंभीर रूप से घायल – भारत केसरी टीवी

मंडी: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, एक महिला की मौत, नौ यात्री गंभीर रूप से घायल

चैलचौक (मंडी),मदन शर्मा 31 जुलाई:

गोहर उपमंडल के अंतर्गत चैलचौक-देवीदड़ सड़क मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा शाम करीब 6 बजे तून्ना के समीप चानणी नाला के पास हुआ। निजी बस शीतला जहल से बाढू की ओर जा रही थी। बस में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें 2 पुरुष और 8 महिलाएं थीं।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला और गोहर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान नौणी निवासी निर्मला देवी (महिला) की मौत हो गई। बताया गया कि उन्हें सिर पर गहरी चोट लगी थी।

घायलों में बस चालक सहित अन्य सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घायलों की सूची:

अमन (नलेड़)

बुद्धि देवी (तरौर)

मीना (नौण)

मीरा देवी (तरौर)

चंद्र देवी (नौण)

भामा देवी (नौण)

सपना (शाला)

भारती शर्मा (तरौर)

प्रकाश

प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया:

मृतक के परिजनों को ₹25,000 की फौरी राहत राशि प्रदान की गई।

गंभीर रूप से घायलों के परिजनों को ₹15,000 की राहत दी गई।

अन्य घायलों को ₹5,000 की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई।

गोहर पुलिस थाना के प्रभारी देव राज के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं।

पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की तहकीकात जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000