मंडी में जयराम का वार: “पैंशनर्ज को 3 साल से सिर्फ आश्वासन, सुविधाएं शून्य” – भारत केसरी टीवी

मंडी में जयराम का वार: “पैंशनर्ज को 3 साल से सिर्फ आश्वासन, सुविधाएं शून्य”

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

प्रदेश के पैंशनर्ज कांग्रेस सरकार के रवैये से बहुत हताश हैं क्योंकि 3 साल से उन्हें झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला है। पैंशनर्ज को सरकार समय पर पैंशन ही नहीं दे पा रही है, बाकी सुविधाएं मिलना तो दूर की बात है। ये बातें सोमवार को मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि 3 साल में सरकार ने पैंशनर्ज को इलाज और दवाई के नाम पर एक भी पैसा नहीं दिया है। पूरे प्रदेश में पैंशनर्ज द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं और धर्मशाला में भी पैंशनर्ज ने रैली निकाली, लेकिन सरकार जमीनी तौर पर कुछ करती नजर नहीं आ रही है। जयराम ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पैंशनर्ज की समस्याएं बहुत गंभीर हैं और उनका निदान अति शीघ्र किया जाना चाहिए।
प्रदेश में बढ़ते गन कल्चर पर सख्त और प्रभावी कार्रवाई करें मुख्यमंत्री
प्रदेश में बेकाबू होते माफिया और ध्वस्त होती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जयराम ने कहा कि विभिन्न प्रकार के माफिया और अवैध खनन के लिए हो रही लड़ाई और अपराध में प्रदेश के नेताओं के नाम पहले दिन से ही सामने आए थे, लेकिन अब यह प्रकरण आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री अब भी इसे दूर से देख रहे हैं। अतीत में भी यह देखने को मिला कि बड़े–बड़े नेता माफिया के सामने बेबस नजर आए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग खुले मंचों से की गई। इससे इन माफिया को मिल रहे सत्ता संरक्षण का पता चलता है।#Mandi #JaiRamThakur #PensionersIssue #HimachalPolitics #GovtVsOpposition #GunCulture #LawAndOrder #HimachalNews #PoliticalAttack #BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000