मंडी के होटल में चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, साथी फरार — पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

मंडी के होटल में चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, साथी फरार — पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

मंडी शहर के मंगवाई स्थित एक होटल में बुधवार रात चिट्टे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई पुलिस के अनुसार बुधवार की रात मंगवाई के निजी होटल में अवनीप गुलेरिया निवासी गांव डंगार व जिला मंडी और रोहित कश्यप निवासी डाकघर हवाण, तहसील घुमारवीं व जिला बिलासपुर ठहरे थे। दोनों ने कमरे में चिट्टा का सेवन किया और ओवरडोज के कारण रोहित कश्यप की तबीयत बिगड़ गई। शिकायतकर्त्ता प्यारे राम पुत्र शेष राम, जो होटल में कार्यरत हैं, के अनुसार अवनीप गुलेरिया अपने साथी रोहित कश्यप को कमरे में अंदर से बंद करके बिना किसी सूचना के फरार हो गया।
इसके बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सिटी चौकी से पुलिस हाेटल के कमरे में पहुंची और 108 एम्बुलैंस में बेहोश युवक रोहित कश्यप को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया। वहां से युवक को गंभीर हालत के चलते मैडीकल कालेज नेरचौक रैफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना सदर मंडी में होटल कर्मचारी प्यारे राम के बयान पर फरार युवक अवनीप गुलेरिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीरवार को पुलिस ने मौके से फरार हुए अवनीप गुलेरिया और उसके साथी अंकुश और राहुल सेन को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

#MandiDrugCase #ChittaOverdose #HimachalCrime #DrugAbuse #PoliceAction #HPNews #BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000