भारी बारिश से हुए नुकसान का प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण – भारत केसरी टीवी

भारी बारिश से हुए नुकसान का प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण

शिमला आरती शर्मा 04 सितंबर 2025

Advertisement

जिला प्रशासन की टीम ने शहर में भारी बारिश से प्रभावित घटनास्थलों का निरीक्षण किया। टीम ने रामचंद्रा चौक और कृष्णा नगर का निरीक्षण किया।
कृष्णा नगर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के खतरे के चलते 5 परिवारों को सामुदायिक भवन में शिफ्ट करवा दिया गया वहीं राम चंद्रा चौक पर भी भूस्खलन की घटना का निरीक्षण जिला प्रशासन की टीम ने लिया।
प्रशासन की टीम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एसडीएम शहरी ओशीन शर्मा और तहसीलदार अपूर्व मौजूद रहे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा ने कहा कि शहर में इसके अलावा कई स्थानों पर मलबा गिरा व पेड़ों के गिरने से नुकसान हुआ है। बैनमोर वार्ड पर रामचंद्र चौक में एक बार फिर से काफी लैंडस्लाइड हुआ है। भूस्खलन से बड़े पेड़ सरकारी भवन की छत पर जा पहुंचे हालांकि घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं है। आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया था, इसको देखते हुए मकानों को खाली किया गया है। खतरनाक पेड़ों को काटा जा रहा है। इसके साथ ही रेस्क्यू कार्य तीव्र गति से चला है। भू स्खलन प्रभावित क्षेत्र में तिरपाल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर में भूस्खलन के कारण प्रभावित भवनों में रह रहे पांच परिवारों को कृष्णा नगर के सामुदायिक भवन में शिफ्ट करवा दिया है। इनके खाने पीने की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000