भारत-पाकिस्तान में होने वाला है कुछ बड़ा: बंकरों की सफाई, वक्त से पहले फसल कटाई; बॉर्डर पर इस हलचल का मतलब? – भारत केसरी टीवी

भारत-पाकिस्तान में होने वाला है कुछ बड़ा: बंकरों की सफाई, वक्त से पहले फसल कटाई; बॉर्डर पर इस हलचल का मतलब?

बंकरों की लोग खुद सफाई कर रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत सामूहिक बंकरों की है जिसकी माउंटी नहीं बनाए जाने पर बारिश होने पर पानी इनमें चला जाता है। उन्होंने कहा कि जिला आयुक्त जम्मू को समस्या से अवगत करवाया गया पर अभी तक माउंटी का निर्माण नहीं कराया गया।

Advertisement
किसान फसल कटाई में जुटे, महिलाओं ने बंकरों की देखभाल की जिम्मेदारी संभाली

सीमा से सटे इलाकों में किसान फसलों की कटाई में जुटे हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं ने बंकरों की सफाई की जिम्मेदारी संभाल ली है। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर से बोबिया तक सीमा से सटे इलाके में करीब एक हजार एकड़ गेहूं की फसल लगाई गई थी, जिसमें से लगभग 60 प्रतिशत की कटाई पूरी हो चुकी है। हालांकि, सीमावर्ती इलाका होने के कारण पर्याप्त कंबाइन और मजदूर न मिलने से किसानों को खुद ही सुबह, दोपहर और शाम को कटाई करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन की ओर से उन्हें और कंबाइन मशीनें उपलब्ध कराई जाएं, तो यह काम दो-तीन दिन में पूरा हो सकता है, अन्यथा इसमें एक हफ्ते तक का समय लग सकता है।

Advertisement

एसडीएम फुलेल सिंह ने बताया कि बीडीओ मढ़ीन और बीडीओ हीरानगर सीमावर्ती इलाकों में लगातार दौरे कर रहे हैं और बंकरों की व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000