सुंदरनगर में बस की चपेट में आया बाइक सवार, बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई – भारत केसरी टीवी

सुंदरनगर में बस की चपेट में आया बाइक सवार, बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई

मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव को सौंप दिया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार उपमंडल बल्ह के स्यांह निवासी बाइक सवार डडौर से सुंदरनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक चालक तरोट के समीप पहुंचा तो उसके आगे सुंदरनगर की ही ओर जा रही एक बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाई गई। जिसकी वजह से तेज रफ्तार में जा रहा बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और बाइक स्किड होकर बस के पिछले टायर से टकरा गई। इससे बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मामले में पुलिस ने मौके पर हादसे के समय गुजर रहे एक ट्रक को भी शक के आधार पर कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम करवाया।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया। वहीं पुलिस थाना धनोटू की टीम ने हादसे में मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 31 वर्षीय गोपाल कृष्ण के रूप में हुई है। जो स्यांह तहसील बल्ह जिला मंडी का रहने वाला था। गोपाल धनोटू बाजार में मैकेनिक की दुकान चलाता था और कुछ वर्ष पहले ही शादी हुई थी. मृतक अपने पीछे डेढ़ साल का बच्चा सहित पत्नी को छोड़ गया है।

Advertisement

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा, “पुलिस मामले में जांच कर रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के अनुसार बस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है. मामले में फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं. हादसे के दौरान मौके पर मौजूद बस, बाइक और गुजर रहे ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है”।

Advertisement

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000