*।। हर घर जागरूक ।।* – भारत केसरी टीवी

*।। हर घर जागरूक ।।*

स़ोलन बद्दी सुभाष शर्मा 11.01.2024

Advertisement

श्री मोहित चावला, भा0पु0से0, पुलिस उप महानिरीक्षक, द्वारा नालागढ़ के नगर परिषद कार्यालय में श्री मति अल्का वर्मा अध्यक्षा नगर परिषद नालागढ़, श्री तारा अवस्थी उपाध्यक्ष, पार्षद संजीव भारद्वाज, अमरीन्द्र सिंह, श्रीमति वन्दना बंसल तथा प्रभारी पुलिस थाना नालागढ़ व अन्य गणमान्य व्यक्तियो की उपस्थिति में “हर घर जागरूक” कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसके तहत नगर परिषद के सदस्यों के साथ मिलकर स्थानीय पुलिस घर-घर जाकर नशा के बढ़ते प्रचलन, दुष्प्रभावों व मादक पदार्थों के इस्तेमाल से होने वाली सामाजिक. स्वास्थ्यिक और मानसिक समस्याओं बारे जानकारी देगें। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा नगर परिषद नालागढ़ का इस अभियान के साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद किया तथा अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों मीडिया कर्मीयों व आम जनता को इस अभियान में जुड़ने के आमन्त्रित किया ताकि बी0बी0एन0 क्षेत्र को अपराध मुक्त व नशा मुक्त बनाया जा सके।

Advertisement

इस मौके पर श्री मोहित चावला, भा0पु0से0, पुलिस उप महानिरीक्षक ने बतलाया कि इस कार्यक्रम को भविष्य में पूरे बी0बी0एन0 में चलाया जा रहा है। बद्दी पुलिस सभी लोगों से आग्रह करती हैं कि वे अपने आस.पास के लोगों को मादक पदार्थों के खतरों के बारे में जागरूक करें तथा नशे का अवैध कारोबार करने वालों की जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

Advertisement

बद्दी पुलिस संयुक्त रूप से काम करके BBN क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000