भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को नवीन दायित्व पर डॉ. राजीव बिंदल व सांसद अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएँ  – भारत केसरी टीवी

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को नवीन दायित्व पर डॉ. राजीव बिंदल व सांसद अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएँ 

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को नवीन दायित्व पर डॉ. राजीव बिंदल व सांसद अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएँ

Advertisement

संगठन, सुशासन और युवाओं के सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है नितिन नबीन का राजनीतिक सफर : नंदा

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, बयरो सुभाष शमां 16/12/25

 

 

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन को उनके नवीन पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि नितिन नबीन का राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। 23 मई 1980 को झारखंड की राजधानी राँची में जन्मे नितिन नबीन ने कम आयु में ही सार्वजनिक जीवन में कदम रखा और संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आज पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक पद तक पहुँचे हैं। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन लगातार पाँचवीं बार बांकीपुर विधानसभा से भारी मतों से विजयी होकर जनविश्वास का प्रतीक बने हैं।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि नितिन नबीन का विधायक से लेकर बिहार सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री और अब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तक का सफर उनके कुशल नेतृत्व, कार्यक्षमता और संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है। पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास तथा विधि विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में उनके कार्यकाल को सुशासन और विकास से जोड़ा जाता है।

 

नंदा ने उनके संगठनात्मक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, सिक्किम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में संगठन प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी के रूप में नितिन नबीन ने पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से सिक्किम में पहली बार भाजपा का कमल खिलना उनके कुशल रणनीतिक नेतृत्व का प्रमाण है।

 

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़े रहे हैं। पटना में विगत वर्षों से भव्य रामनवमी शोभा यात्रा का आयोजन, ‘नवीन सिन्हा प्रतिभा सम्मान समारोह’ के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने 2013 में अमेरिका के IVLP कार्यक्रम के माध्यम से वैश्विक अनुभव प्राप्त किया है।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नन्दा ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा उनके अनुभव और ऊर्जा से पार्टी देशभर में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा को भी उनके मार्गदर्शन से संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और पार्टी “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000