भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक – भारत केसरी टीवी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक

शिमला सोलन, ब्यूरो सुभाष शर्मा 02/06/25

Advertisement

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक का आयोजन सोलन के एक निजी होटल में किया गया था, बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, सांसद हर्ष महाजन, सदस्य विपिन परमार, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, डॉ सिकंदर कुमार, राजीव सहजल, सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा उपस्थित रहें।

Advertisement

कोर ग्रुप के बारे में बताते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी द्वारा किए गए सभी पूर्व में हुए कार्यक्रमों की सहराना की और संगठन को इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन की शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आने वाले पंचायतीराज चुनाव को लेकर कमर कसने को कहा गया और आने वाले समय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इसको लेकर टोलियों का गठन भी करेंगे।
रणधीर ने कहा केंद्र की पीएम मोदी सरकार अपने 11 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने जा रही है। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इस अवसर पर मोदी सरकार के 11 साल “संकल्प से सिद्धि तक” पर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम किए जाएंगे।
प्रत्येक मंडल पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित करनी है तथा विकसित भारत के लिए संकल्प लिए जाएंगे। शहरों, मोहल्लों, ग्राम पंचायत केंद्रों में पंचायत चौपाल आयोजित की जाए तथा वहां विकसित भारत का संकल्प भी लिया जायेगे।
इसी प्रकार प्रत्येक विधानसभा में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं हेतु पंजीकरण शिविर लगाए जाए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु घर-घर जाएंगे।
इसी प्रकार 5 जून ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ 21 जून ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 25 जून, कांग्रेस द्वारा लगाये गये आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष के उपलक्ष में होने निश्चित हुए है। 5 जून को “विश्व पर्यावरण दिवस” है। वृक्षारोपण तथा बीज प्रत्यारोपण का अभियान व्यापक स्तर पर चलाना है, उस हेतु आगामी 2 महीने की प्रभावी योजना बनानी है तथा कियान्वयन किया जायेगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। 15 जून से 20 जून, 2025 तक सभी मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने है। 21 जून को प्रत्येक मंडल में कम से कम एक गैर-राजनीतिक योग दिवस समारोह उपयुक्त रूप से आयोजित किया जाने है। यह वर्ष श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल का 50वां वर्ष है। देश की स्मृति में क्रुरता और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का काला अध्याय आज भी ताजा है। इस मौके पर प्रत्येक जिले में सेमिनार का आयोजन हो जिसमें कई वक्ता वक्तव्य रखें तथा ‘लोकतंत्र सेनानी’ के सम्मान का कार्यक्रम प्रत्येक जिले में होंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000