भगोड़ा ट्रक ड्राइवर 14 साल बाद गिरफ्तार! 400 सीमेंट बैग बेचकर हुआ था फरार, अब पहुंचा सलाखों के पीछे – भारत केसरी टीवी

भगोड़ा ट्रक ड्राइवर 14 साल बाद गिरफ्तार! 400 सीमेंट बैग बेचकर हुआ था फरार, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

📰 भारत केसरी टीवी – क्राइम रिपोर्ट

Advertisement

📍 दाड़लाघाट, 17 जुलाई 2025
पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। साल 2011 से फरार चल रहा कमल कुमार पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी हरीतलयांगर, जिला बिलासपुर को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

🕵️‍♂️ क्या है मामला?

Advertisement

आरोपी कमल कुमार ट्रक चालक के तौर पर शिकायतकर्ता लेख राम के ट्रक में कार्यरत था।

Advertisement

दिनांक 31-05-2011 (सिरमौर – चांदनी) व 02-06-2011 (कांगड़ा – बाग्गा) के लिए ट्रक में सीमेंट भेजा गया था।

आरोपी ने 400 बैग सीमेंट बेच डाले, ट्रक का तेल भी निकालकर बेच दिया और फरार हो गया।

इस संबंध में FIR नंबर 49/2011, धारा 407, 411 IPC के तहत केस दर्ज किया गया था।

⚖️ कोर्ट से भगोड़ा घोषित

आरोपी बार-बार कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

माननीय न्यायालय अर्की ने कमल कुमार को भगोड़ा घोषित किया था।

लगातार लोकेशन बदलने के बाद आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया।

FIR संख्या 56/2025, धारा 174A IPC के तहत मामला दर्ज है और आरोपी को 18 जुलाई 2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

👮‍♂️ पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000