*भारत विकास परिषद सोलन शाखा ने मनाया पर्यावरण दिवस, रैली निकालकर दिया प्लास्टिक हटाओ का संदेश*

शिमला सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा 06/06/25

Advertisement

भारत विकास परिषद सोलन शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय माध्यमिक विद्यालय सपरून में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और स्टाफ़ के साथ मिलकर रैली निकाली गई और “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” विषय पर जागरूकता फ़ैलाई गई।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रवि कांत सूद ने की। भारत विकास परिषद प्रांत के पर्यावरण संरक्षक डॉ मुकेश प्रभाकर ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के टिप्स दिए और 2025 की पर्यावरण थीम पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) सोलन में भी इसी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया था।

Advertisement

इस अवसर पर परिषद के पर्यावरण संयोजक राजन जैन व उनकी टीम ने बच्चों को जूस, पैन और कपड़े के थैले वितरित किए। स्कूल की मुख्याध्यापिका अनामिका शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों को स्वच्छता व हरियाली के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ सदस्य कर्नल अरुण कैंथला (पूर्व अध्यक्ष), कमल किशोर शर्मा (सचिव), डी. के. जैन, सावित्री शर्मा, सरोज शर्मा, मुकेश शर्मा, ब्रिज मोहन सर्केक, डॉ सुधा गुप्ता, अरुण भारद्वाज, डॉ. डी. सी. गुलेरिया उपस्थित रहे।

Advertisement

विद्यालय से शिक्षक वर्ग में अनामिका शर्मा (टी.जी.टी.), पूनम शब्दा (नॉन-मेडिकल), पूजा देवी (पी.ई.टी.), निशा शर्मा (डी.एम.) तथा रवि दुगलेट (शास्त्री) ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संयोजक राजन जैन ने सभी उपस्थितजनों का आभार प्रकट किया। यह जानकारी शाखा मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता द्वारा दी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000