ब्रह्म ज्ञान प्राप्त करना मानव जीवन का परम लक्ष्य – भारत केसरी टीवी

ब्रह्म ज्ञान प्राप्त करना मानव जीवन का परम लक्ष्य

रामपुर शिमला मदन शर्मा 13 अप्रैल 2025:

Advertisement

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से आज रामपुर के कॉलेज ग्राउंड में जोनल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया जिसमें संत निरंकारी मिशन के प्रचार विभाग के कोऑर्डिनेटर आदरणीय हेमराज शर्मा जी ने सतगुरु माता जी का पावन आशीर्वाद प्रदान किया

Advertisement

उन्होंने अपने वचनों में फरमाया कि मनुष्य तन में आकर जरूरी नहीं कि मोक्ष की इच्छा हो क्योंकि भौतिक जगत में तो इंसान सांसारिक सुख ही चाहता है यह तो संत कृपा कर मानव को जीवन के परम लक्ष्य के प्रति जागरुक करते हैं

Advertisement

उन्होंने कहा कि परमात्मा को मानते तो सभी हैं लेकिन जानते नहीं हैं ऐसे में जिसे जानते ही नहीं उसे मानना कैसा, यह तो मन की केवल कल्पना मात्र है कि भगवान मेरे सामने हैं लेकिन जैसे ही आंख खोलते हैं परमात्मा नजर नहीं आता l क्या किसी को देखे और जाने बिना उसे मान सकते हैंl सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हर मानव को ब्रह्मनुभूति करवा रहे हैं उन्होंने कहा कि इंसान के मूल लक्ष्य की प्राप्ति उसी के द्वारा हो सकती है जो उसकी जानकार होl

Advertisement


जब इसकी पहचान हो जाती है तो परोपकार की भावना भी पैदा हो जाती हैl जब सतगुरु की कृपा से ईश्वर परम पिता परमात्मा को जान लेते हैं तो जीवन आनंद से भर जाता है और साजिश खत्म हो जाती हैं और परिवार में सहनशीलता, सुकून, दया, और करुणा के भाव उत्पन्न हो जाते हैंl

इस समागम में शिमला, ठियोग, मंडी रोहड़ू, चिरगांव, चौपाल, सराहन, किन्नौर तथा चंडीगढ़ एवं दिल्ली
से आए श्रद्धालुओं ने भजनों तथा विचारों द्वारा अपने भाव रखेंl अंत में शिमला जोन के जोनल इंचार्ज कैप्टन एनपीएस भुल्लर जी ने आए हुए सभी संतों का धन्यवाद किया l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000