पंचायत समितियों के वार्डों के सीमांकन के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त, उपायुक्त ने जारी किए आदेश – भारत केसरी टीवी

पंचायत समितियों के वार्डों के सीमांकन के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

मंडी, 05 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इन संस्थाओं के वार्डों के सीमांकन के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत पंचायत समितियों के लिए 31 मई, 2025 से पूर्व या इस दिन तक सीमांकन से संबंधित अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

आदेशों के अनुसार इस वर्ष के अंत तक पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन होने निश्चित हैं जिसके दृष्टिगत गठन से प्रभावित होने वाली पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के वार्डों का सीमांकन किया जाना है। मंडी जिला की समस्त पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन तैयार करने तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का जनसाधारण की जानकारी के लिए प्राकशन करने के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisement

उपायुक्त ने पंचायत समिति धनोटू, निहरी तथा सुंदरनगर के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति बल्ह के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) बल्ह को, पंचायत समिति चुराग तथा करसोग के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) करसोग, पंचायत समिति गोहर के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) चच्योट स्थित गोहर, पंचायत समिति सराज के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) थुनाग, पंचायत समिति गोपालपुर के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट, पंचायत समिति धर्मपुर के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) धर्मपुर, पंचायत समिति सदर के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर, पंचायत समिति द्रंग के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) पधर, पंचायत समिति चौंतड़ा के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) जोगिंदर नगर तथा पंचायत समिति बालीचौकी के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000