बीमा सखी विशेष भर्ती अभियान 16 फरवरी को होगा आयोजित – भारत केसरी टीवी

बीमा सखी विशेष भर्ती अभियान 16 फरवरी को होगा आयोजित

सोलन, मदन शर्मा 14 फरवरी 2025 –

Advertisement

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित बीमा सखी योजना के तहत 16 फरवरी 2025 को एक विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सोलन शाखा के विकास अधिकारी निखिल कुमार ने दी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सोलन ज़िले की प्रत्येक ग्राम पंचायत से चार-चार बीमा सखियों का चयन किया जाएगा। चयनित महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में कार्य करने हेतु तीन वर्षों तक स्टाइपेंड सहित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया:

Advertisement

आयु सीमा: 18 से 70 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम दसवीं पास

आवश्यक दस्तावेज:

न्यूनतम एवं उच्चतम शैक्षणिक योग्यता की तीन-तीन प्रतियां

दो पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की प्रतियां

पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क: ₹710 (नकद)

इच्छुक महिलाएं 16 फरवरी 2025 को प्रातः 10:00 बजे एलआईसी कार्यालय, सोलन में पंजीकरण करवा सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 82192-39228, 82190-22284

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000