Solar Model Village: हिमाचल का पहला सोलर मॉडल विलेज बना इंदौरा का राजा खास गांव – भारत केसरी टीवी

Solar Model Village: हिमाचल का पहला सोलर मॉडल विलेज बना इंदौरा का राजा खास गांव

कांगड़ा, मदन शर्मा 28 मई:

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले का इंदौरा क्षेत्र स्थित राजा खास गांव राज्य का पहला सोलर मॉडल विलेज बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 43 गांवों ने भाग लिया, जिसमें राजा खास गांव ने सबसे अधिक सोलर इंस्टॉलेशन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जानकारी दी कि इस उपलब्धि पर गांव को एक करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट दी जाएगी, जिससे गांव को पूर्णतः सौर ऊर्जा पर आधारित मॉडल बनाया जाएगा।

Advertisement

यह निर्णय जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक में लिया गया, जिसमें बताया गया कि अब इस गांव के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। सरकार द्वारा नामित ‘मॉडल सोलर विलेज कार्यान्वयन एजेंसी’ इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी।

Advertisement

परियोजना अधिकारी हिमऊर्जा एवं डीएलसीसी के सदस्य सचिव रमेश ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कार्यान्वयन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड (HPSEBL) द्वारा किया जा रहा है।

डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि यह पहल जिले में हरित ऊर्जा (Green Energy) को बढ़ावा देगी और अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बनेगी।

बैठक में उपस्थित गणमान्य लोग:

रमेश बराड़, जिला परिषद अध्यक्ष

विकास ठाकुर, वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता, HPSEBL

विशाल ठाकुर व कुलबीर, HPSEBL प्रतिनिधि

गोपाल, जूनियर इंजीनियर, हिम ऊर्जा

#SolarVillage #Indora #Kangra #GreenEnergy #HimachalNews #PMFreeElectricityScheme

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000