रंग बरसे प्रशासन पर, आंसू पोंछे सुक्खू सरकार: विवेक शर्मा – भारत केसरी टीवी

रंग बरसे प्रशासन पर, आंसू पोंछे सुक्खू सरकार: विवेक शर्मा

सोलन। हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विवेक शर्मा ने राज्य प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का यह नया अविष्कार है—”होली मनाएं प्रशासन, बिल दे हिमाचल सरकार!”

Advertisement

विवेक शर्मा ने वर्ष 1984 में आई फिल्म ‘शराबी’ का उल्लेख करते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रसिद्ध डायलॉग को याद किया—“मूंछें हो तो नथ्थूलाल जैसी, वरना ना हो तो अच्छा।” इस डायलॉग को उन्होंने आज के अधिकारियों पर सटीक बैठता बताया और कहा—”अधिकारी हो तो हिमाचल जैसे, वरना ना हो तो अच्छा।”

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि बीवी-बच्चों समेत करीब 75 प्रशासनिक अधिकारियों ने शिमला के होटल होलीडे होम में होली पार्टी मनाई, जिसकी मेज़बानी खुद मुख्य सचिव ने की। पार्टी का कुल बिल ₹1,22,020 आया, जिसे सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा हिमाचल सरकार के खर्च पर भुगतान किया गया।

Advertisement

उन्होंने तीखा सवाल उठाया कि एक ओर राज्य के कर्मचारी डीए और एरियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ठेकेदारों का भुगतान ट्रेजरी में अटका पड़ा है, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, अस्पतालों में पर्चियों के लिए पैसे लिए जा रहे हैं, और तो और मुख्यमंत्री का समोसा गलती से खा लेने पर इंक्वायरी हो जाती है—लेकिन वहीं दूसरी ओर प्रशासन की होली पार्टी का खर्च सरकारी खजाने से उठाया जा रहा है।

Advertisement

विवेक शर्मा ने इसे “व्यवस्था परिवर्तन की नई परिभाषा” बताते हुए कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती बेलगाम हो चुके प्रशासन को नियंत्रण में लाना है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते इन पर नकेल नहीं डाली गई, तो यह अधिकारी एक दिन “हिमाचल को बेचकर भी इसे व्यवस्था परिवर्तन बता देंगे।”

उन्होंने कांग्रेस सरकार से कहा कि सत्ता परिवर्तन से पहले प्रशासन पर नियंत्रण पाना जरूरी है, वरना जनप्रतिनिधि महज दर्शक बनकर रह जाएंगे।

#hpgovt #cm-sukhu #bjp #news

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000