पैसे तीन गुना पाने के लालच में 20 माह में लुटाए 46 लाख, शिमला के 14 लोग हुए शिकार – भारत केसरी टीवी

पैसे तीन गुना पाने के लालच में 20 माह में लुटाए 46 लाख, शिमला के 14 लोग हुए शिकार

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसी ठगी के बाद अब माईवी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करवाकर ठगने के मामले सामने आने लगे हैं। लोगों से माईवी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर 46.52 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। जनवरी 2023 में लोगों को पैसा तीन गुना करवाने का लालच देकर निवेश करवाया गया, लेकिन अब न तो एजेंट फोन उठा रहे और न साइट चल रही है। इस मामले में 14 लोगों ने नॉर्थ रेंज स्थित धर्मशाला के डीआईजी को शिकायत की है। बताया जा रहा है कि ठग जीकरपुर, चंडीगढ़, हरियाणा के रहने वाले हैं। राजधानी में साइबर फ्रॉड का यह पहला इतना बड़ा मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक माईवी वेबसाइट और ऐप के जरिये क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 46.52 लाख रुपये से ज्यादा का साइबर फ्रॉड किया गया है। जनवरी 2023 में शिमला शहर के ही एजेंट मान सिंह, कपिल और विनोद वर्मा इनके पास आए और कहा कि अगर वे माईवी क्रिप्टोकरेंसी पर आईडी बनाते हैं और पैसा निवेश करते हैं तो उन्हें तीन गुना रिटर्न मिलेगा

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000