ब्रेकिंग न्यूज : किसानों के दिल्ली कूच स्थगित, पहले यूपी सरकार से होगी बात, पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग, आवाजाही शुरू – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज : किसानों के दिल्ली कूच स्थगित, पहले यूपी सरकार से होगी बात, पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग, आवाजाही शुरू

नोएडा। किसानों के दिल्ली कूच की धमकी के बीच आज पूरा आज नोएडा में तनावपूर्ण स्थिति रही। हालांकि, देर शाम किसान संगठनों ने दिल्ली कूच स्थगित करने का फैसला ले लिया।

Advertisement

किसानों ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश सरकार के साथ वार्ता करेंगे। अगर वार्ता विफल होती है, तो वे फिर से दिल्ली कूच करेंगे। किसानों के इस फैसले से नोएडा में राहत की सांस ली गई है। पूरे दिन नोएडा में जाम की स्थिति बनी रही थी।

Advertisement

किसानों के हजारों की संख्या में दलित प्रेरणा स्थल पर जुटने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी।

Advertisement

किसान मुआवजे में वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किसानों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस किसानों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन किसान हटने के लिए तैयार नहीं थे।

Advertisement

किसानों के दिल्ली कूच स्थगित करने के बाद नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात बहाल हो गया है। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर लगाई गई बैरिकेडिंग हटा दी है। अब सबकी नजरें उत्तर प्रदेश सरकार और किसान संगठनों के बीच होने वाली वार्ता पर टिकी हुई हैं। अगर वार्ता सफल होती है, तो किसान आंदोलन खत्म हो सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000