*चंबा का होली बाजार खतरे में, दो और मौतें* – भारत केसरी टीवी

*चंबा का होली बाजार खतरे में, दो और मौतें*

चम्बा/होली। भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात से मिले जख्म भरने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंबा में चार दिन की भारी बारिश से होली बाजार को खतरा हो गया है। रावी नदी के तेज बहाव से बाजार के साथ निचले घरों के नीचे भूमि कटाव हो रहा है। गुरुवार को बरसात के चलते बिलासपुर व ऊना जिला में एक-एक मौत दर्ज की गई है। बुधवार रात को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी में औट के बनाला के पास पूरा पहाड़ सडक़ पर आ गया। मंडी की सांसद कंगना रणौत ने एक फोटो शेयर करके वहां पर भारी जन हानि का दावा किया,

मगर डीसी मंडी ने इस दावे को नकार दिया। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बनाला लैंडस्लाइड में किसी भी गाड़ी और व्यक्ति के चपेट में आने के कोई साक्ष्य नहीं है। वहीं कुल्लू, चंबा और लाहुल-स्पीति के ज्यादातर भागों में तीन दिन से मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, जिसे गुरुवार शाम तक कुछ हद तक बहाल कर दिया गया है। यहां पर सडक़ें, पानी और बिजली भी बंद हैं, वहीं लोगों के पास राशन नहीं होने की चिंता विधानसभा में जताई गई।

चंबा, मनाली और लाहुल-स्पीति में फंसे पर्यटकों के परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे। चंबा, कुल्लू और लाहुल-स्पीति में दो हजार से ज्यादा टूरिस्ट और मणिमहेश यात्री फंसे होने का अंदेशा जताया जा रहा है। सरकार ने भरमौर में फंसे 335 लोगों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें फंसे हुए श्रद्धालुओं के नाम और नंबर भी दिए गए हैं। पुलिस ने दावा किया कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनके परिजन संचार सेवाएं ठप होने की वजह से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000