बद्दी में भाजपा की दो-दिवसीय कार्यशाला: बिंदल ने कहा — कांग्रेस इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार, 2027 के लिए पार्टी करेगी ‘टेक ऑफ’ – भारत केसरी टीवी

बद्दी में भाजपा की दो-दिवसीय कार्यशाला: बिंदल ने कहा — कांग्रेस इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार, 2027 के लिए पार्टी करेगी ‘टेक ऑफ’

[MADAN SHARMA]

 

 

बद्दी/सोलन, भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पहला वर्ग युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, ट्राइबल, अल्पसंख्यक और ओबीसी मोर्चा। इस प्रकार जो हमारे सात मोर्चे हैं उन मोर्चों को चाक चौबंद करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग में भाजपा हमारा विचार उसका विस्तार करने की योजना को लेकर हमारा पहला सत्र संपन्न हुआ।
दूसरे सत्र में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग का एक बड़ा प्रशिक्षण वर्ग हुआ। आने वाले समय में पार्टी को किस तरह से और चुनाव के लिए पूरी तरह चाक चौबंद किया जाए इसपर रणनीति तय हुई। कल 6 तारीख को हमारे अलग-अलग जो प्रकोष्ठ हैं जो विभिन्न प्रकार के वर्गों में समाज में काम करने के लिए बनाए गए हैं उन सभी प्रकोष्ठों का एक विशिष्ट वर्ग होगा। हम समाज में कैसे एंटर करें? कर्मचारियों में, पूर्व कर्मचारियों में, वरिष्ठ नागरिकों में, पूर्व अध्यापकों में इसी प्रकार हम व्यापारियों में, समाज के अलग-अलग वर्गों में किस प्रकार से पार्टी के कार्य का विस्तार हो उसकी संपूर्ण योजना, अर्थात यूं कहा जाए कि यह दो दिन की कार्यशाला के साथ आने वाले चुनाव के लिए हम टेक ऑफ की तैयारी की गई है। हमारा बूथ लेवल से लेकर प्रदेश तक का संगठन वो पूरी तरह से चाक चौबंद हो चुका है।

आपदा में भाई भतीजावाद, उखाड़ फेंकेंगे कांग्रेस की निकम्मी सरकार : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि 3 साल पहले झूठ, फरेब और धोखे का एक आवरण ओढ़कर सत्ता में कांग्रेस पार्टी आई और तीन साल से उन्होंने बेरोजगार युवकों, हमारी बहनों माताओं को बुरी तरह से त्रस्त किया एवं ठगा। प्रदेश की 15 लाख बेरोजगार युवा जिसको 1 लाख सरकारी नौकरी देने का वायदा इन्होंने पहली कैबिनेट में किया था और 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की बात की थी, आज एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख पदों को समाप्ति कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। 2000 से अधिक संस्थानों को बंद करने का काम इस सरकार ने खूब जोर से किया। यानी रोजगार के अवसरों को पूरी तरह से समाप्त किया, 28 लाख बहनें आज भी 1500 महीना की इंतजार कर रही। बड़ी मात्रा में कर्ज लेने के बाद भी प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप्प हो गया, सारी सड़कें टूटी, पेयजल योजनाएं टूटी हुई है। आपदा का प्रबंधन जिस और गलत तरीके से किया गया, हजारों परिवार आज भी बेघर होकर के बैठे हुए हैं। आपदा प्रबंधन के अंदर भाई भतीजावाद सरकार के संचालन में भाई भतीजावाद यूं कहा जाए कि यह सरकार आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है। इस भ्रष्ट सरकार को पूरी तरह उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा इन दो दिन की कार्यशाला में अपने आप को चाक चौबंद करने की तैयारी कर रही है।

#Politics
#BJPWorkshop
#RajivBindal
#HimachalNews
#Election2027
#OrganisationalDrive
#OppositionAttack
#PublicPolicy
#BoothToState
#DevelopmentDebate
#YouthAndJobs
#HimachalPradesh

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000