बद्दी में कांस्टेबल को धमकाकर नीचे उतार जब्त किए टिपर को भगा ले गया खनन माफिया, जानें पूरा मामला – भारत केसरी टीवी

बद्दी में कांस्टेबल को धमकाकर नीचे उतार जब्त किए टिपर को भगा ले गया खनन माफिया, जानें पूरा मामला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया को खाकी का भी खौफ नहीं है। ऐसा ही मामला बद्दी में सामने आया। मानपुरा में खनन सामग्री से भरे जब्त टिपर को थाने ले जाने के बजाय चालक कहीं और ले गया। यही नहीं, वाहन में सवार पुलिस जवान को रास्ते में ही धमकाकर उतार दिया। चालक खनन सामग्री को सड़क पर फेंकता चला गया। जानकारी के अनुसार मानपुरा पुलिस बुधवार रात को गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट के टिपर को पकड़ा।

Advertisement

टिपर को हांडा कोंडी गांव का मदन लाल चला रहा था। पुलिस ने चालक से खनन सामग्री के दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक नहीं दिखा पाया। पुलिस ने टिपर को कब्जे में ले लिया और चालक को टिपर को थाने में खड़ा करने को कहा। साथ में पुलिस ने एक आरक्षी को टिपर में बिठा दिया, लेकिन चालक टिपर को थाने ले जाने के बजाय हांडा कोंडी गांव की ओर तेज रफ्तार से ले गया। पुलिस जवान के कहने के बावजूद भी उसने टिपर नहीं रोका और पूरे रास्ते में खनन सामग्री को फेंकता हुआ चला गया।

Advertisement

 

चालक ने पुलिस जवान को धमकी देकर रास्ते में उतार दिया। पुलिस जवान किसी तरह थाने लौटा। पुलिस की एक टीम टिपर चालक की तलाश कर रही है, लेकिन वाहन पर कोई नंबर न होने की वजह से अभी तक टिपर का पता नहीं चल सका। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ खनन अधिनियम, पुलिस कार्य में बाधा, चोरी व धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में खनन माफिया को खाकी का भी खौफ नहीं है। ऐसा ही मामला बद्दी में सामने आया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000