कांग्रेस की गुटबाजी अस्थिरता का संकेत : अभिषेक ठाकुर – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस की गुटबाजी अस्थिरता का संकेत : अभिषेक ठाकुर

शिमला सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा 23/08/2025

Advertisement

सोलन जिला भाजपा प्रवक्ता अभिषेक ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में गुटों का टकराव यह साफ संकेत देता है कि सरकार और संगठन दोनों ही अस्थिर हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का अभियान “चोर मचाए शोर” जैसा प्रतीत हो रहा है।

Advertisement

अभिषेक ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष हमेशा चोरी की राजनीति करते हैं—कभी राफेल में “चौकीदार चोर” कहते हैं, अब वोट चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और संसाधनों की लूट का इतिहास रखने वाले लोग अब संवैधानिक संस्थाओं को चोर बताने की कोशिश कर रहे हैं, जो आपत्तिजनक है।

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता ने चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए कहा कि आयोग ने सभी मुद्दों पर तथ्यात्मक जवाब दिया है और डुप्लीकेट वोट, एड्रेस जैसी शिकायतों को स्पष्ट किया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री के वोट पर निशाना साधते हुए अभिषेक ठाकुर ने कहा कि कभी उनका वोट हमीरपुर में होता है और कुछ समय बाद शिमला नगर निगम में आ जाता है। यही असली “वोट ट्रांसफर का खेल” है। उन्होंने याद दिलाया कि जब मुख्यमंत्री की पत्नी चुनाव लड़ी थीं, तब भी हमीरपुर से बड़ी संख्या में वोट उनके क्षेत्र में शिफ्ट हुए थे।

जारीकर्ता संजीव मोहन जिला मीडिया प्रभारी सोलन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000